> लौकी का फरियाली हलवा ( Bottle Gourd Halwa Recipe )

लौकी का फरियाली हलवा ( Bottle Gourd Halwa Recipe )

 लौकी का फरियाली हलवा

Bottle Gourd Halwa Recipe

लौकी का फरियाली हलवा बनाने की सामग्रीIngredients for Bottle Gourd Halwa

  1. लौकी आधा किलो 
  2. एक लिटर दूध 
  3. शक्कर 250 ग्राम 
  4. 100 ग्राम शुद्ध घी  
  5. इलायची पाउडर 1 छोटा चम्मच 
  6. थोड़ी सी केसर  
  7. पिस्ता, बादाम व काजू के थोड़े टुकड़े और सजावट के लिए चांदी का वर्क.

lauki ka halwa recipe recipe of lauki ka halwa lauki ka halwa benefits how to prepare lauki ka halwa how to cook lauki ka halwa recipe of bottle gourd halwa
Bottle Gourd Halwa


लौकी का फरियाली हलवा बनाने की विधि-How To Make Bottle Gourd Halwa

लौकी को कद्दूकस कर लें। और कड़ाही में घी डाल कर गरम करें फिर कद्दूकस की हुई लौकी का खिस , दूध और शक्कर डाल दें । उबाल आने लगे तब मन्दी आंच कर दें। अब शक्कर व दूध को सूखने तक हिलाते चलाते रहें व केसर को थोड़े दूध में भिगो कर मसल कर डाल दे । जब कड़ाही में दूध सूख जाए व घी छूटने लगे तब इसमें काजू, बादाम व पिस्ता के बारीक टुकड़े डाल दें व इलायची पाउडर डाल कर मिलाएं और चांदी के वर्क से सजाएं। यह स्वादिष्ट व पौष्टिक फरियाली हलवा तैयार है।

पालक पनीर सूप

Palak paneer ka soup recipe in Hindi

पालक पनीर सूप बनाने की सामग्रीIngredients for For Palak Paneer Soup

  1. पालक आधा किलो 
  2. पनीर 100 ग्राम 
  3. मख्खन 50 ग्राम 
  4. काली मिर्च पाउडर
  5. नमक स्वादानुसार 
  6. जायफल पाउडर चुटकी भर 
  7. छोटा आधा चम्मच अजवायन पाउडर.

पालक-पनीर-how-to-make-palak-paneer-soup-recipe-in-suryoga
Palak Paneer Ka Soup


पालक पनीर सूप बनाने की विधिHow To Make Palak Paneer Soup

पालक के पत्तों को अच्छी तरह धो कर पानी में उबालें। उबल जाने पर पालक को पानी में मसल लें और छलनी से  छान कर अब पतीले में डाल कर मन्दी आंच पर उबालें। इसमें 10 मिनिट बाद नमक, काली मिर्च पाउडर, जायफल और हरी इलायची व अजवायन पाउडर डाल दें। उबल जाने पर आंच बन्द कर थोड़ा मख्खन इसमें मिला दें। पनीर के छोटे छोटे टुकड़े काट कर सुनहरा लाल तल लें और सर्व करने से पहले सूप में डाल कर परोसें। यह सूप हिमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है।

हरे भरवां बेंगन

Bharwan Baingan Recipe - Stuffed Eggplant recipe

हरे भरवां बेंगन बनाने की सामग्री-  Ingredients for Stuffed Brinjal Fry

  1. आधा किलो हरे कांटे वाले बेंगन 
  2. भरावन के लिए- 2 बड़े प्याज 
  3. लहसुन व अदरक का मिश्रण 1 चम्मच 
  4. हरी मिर्च 8-10 नग 
  5. खोपरा गोला 50 ग्राम 
  6. 2 चम्मच खसखस 
  7. गरम मसाला आधा छोटा चम्मच 
  8. 2 बड़े चम्मच मूगंफली का तैल 
  9. आधा चम्मच पिसी हल्दी 
  10. नमक और हरा धनिया कटा हुआ अन्दाज़ से.

हरे भरवां बेंगन बनाने की विधि- How To Make Stuffed Brinjal Fry
Brinjal Fry


हरे भरवां बेंगन बनाने की विधिHow To Make Stuffed Brinjal Fry

बैंगन के कांटे निकाल कर बीच में चीरा लगा कर थोड़े नमक के साथ पानी में डाल दें। अब प्याज व हरी मिर्च, खोपरा, खसखस, गरम मसाला, लहसुन व अदरक का पेस्ट और हल्दी व नमक सब मिक्सर में थोड़ा पानी डाल कर महीन पीस लें और थाली में निकाल कर रख लें। अब बेंगन पानी से निकाल कर इसमें जो चीरा लगाया है उसमें यह मसाला भर लें और कड़ाही में तैल गरम करके इनको फ्राय करें 5 मिनिट और 3 कप पानी डाल कर मन्दी आंच पर,ढंक कर पका लें। जब बेंगन पूरी तरह नरम हो जाएं तब आंच पर से उतार कर हरा धनिया डाल कर सजाएं। हरे भरवां बेंगन तैयार हैं।

अंजीरी हलवा

Anjeer ka Halwa recipe

अंजीरी हलवा बनाने की सामग्रीIngredients for Anjeer Halwa

  1. अंजीर 250 ग्राम 
  2. आटा 50 ग्राम 
  3. दूध की रबड़ी 100 ग्राम 
  4. चीनी 100 ग्राम 
  5. घी 50 ग्राम.

अंजीरी हलवा बनाने की विधि-How To Make Anjeer Halwa
Anjeer Ka Halwa

अंजीरी हलवा बनाने की विधि-How To Make Anjeer Halwa

अंजीर को तीन कप पानी में आधे घण्टे के लिए भिगो दें फिर पानी से निकाल कर मिक्सर में पीस कर पेस्ट बना लें। अब कड़ाही में आधा भाग घी गरम करके, इसमें आटा सुगन्धित होने तक भूनें, फिर अंजीर का पेस्ट डाल कर 10-15 मिनट और भूनें। कड़ाही में शेष बचा घी डाल कर गरम करें और चीनी डाल कर धीमी आंच पर हिलाते-चलाते रहें। सुनहरी होने के बाद अंजीर का छना हुआ पानी डाल दें और इस चाशनी को तब तक पकाएं जब तक अंगुली और अंगूठे की बीच यह चिपकने लगे। अब चाशनी में आटा व अंजीर पेस्ट का भुना हुआ मिश्रण डाल कर हिलाते चलाते हुए कुछ देर तक पकाएं, ज्यादा सूखने न दें और उतार कर इस पर रबड़ी फैला कर डाल दें। स्वादिष्ट व पौष्टिक अंजीरी हलवा तैयार है।



Post a Comment

0 Comments